Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक सुरक्षा और विकास में अफ्रीका की भूमिका मजबूत करना चाहता है भारत: Ruchira Kamboj

May 25, 2024

वैश्विक सुरक्षा और विकास में अफ्रीका की भूमिका मजबूत करना चाहता है भारत: Ruchira Kamboj

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने वैश्विक सुरक्षा और विकास चुनौतियों का समाधान करने में अफ्रीको राज्यों की भूमिका को मजबूत करने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता की बात की। अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा का रखरखाव पर बात करते हुए उन्होंने भारत और अफ्रीका के बीच ऐतिहासिक संबंधो और साझा एकजुटता में निहित दीर्घकालिक मित्रता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि वैश्विक व्यवस्था में सच्ची बहुध्रुवीयता के लिए अफ्रीका का उदय आवश्यक है।

उन्होंने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय तरह से अफ्रीका की प्राथमिकताओं का समर्थन करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विकास के बिना कोई शांति नहीं हो सकती। इस दौरान रुचिरा कंबोज ने वैश्विव सुरक्षा और विकास में अफ्रीका की भूमिका को आगे बढ़ाने के लिए भारत के समर्पण की भी पुष्टि की। राष्ट्रों की समिति से अफ्रीकी सदस्य राज्यों को उचित सम्मान देने और शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य के लिए उनके प्रयासों का समर्थन करने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें