Site icon Dainik Savera Times

New York के ऐतिहासिक Lincoln Center में ‘India Week’ में होगा भारतीय कला व संस्कृति का प्रदर्शन

न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक लिंकन सेंटर में सप्ताह भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भारतीय संगीत, नृत्य, कला, व्यंजन और साहित्यिक प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। वैश्विक कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए शहर के प्रख्यात लिंकन सेंटर में 10 से 14 जुलाई तक ‘इंडिया वीक’ आयोजित किया जाएगा जिसमें ‘भारतीय संस्कृति की सुंदरता और जीवंतता’ की झलक देखने को मिलेगी।

सप्ताह भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में देश के संगीत, नृत्य, कला, व्यंजन तथा अन्य क्षेत्रों की प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। ‘इंडिया वीक’ के मुख्य आकर्षण में प्रसिद्ध तालवादक पद्म भूषण पुरस्कार विजेता वी. टी. एच. विनायकराम, ग्रैमी-नामांकित गायिका प्रिया र्दिशनी की गीत प्रस्तुति, पीबॉडी पुरस्कार विजेता अभिनेता एवं लेखक आसिफ मांडवी, हास्य अभिनेता हरि कोंडाबोलू, एमी-नामांकित लेखक व हास्य कलाकार निमेश और अपर्णा नानचेरला की प्रस्तुति शामिल होगी।

नानचेरला को रोंलिग स्टोन द्वारा ‘द 50 फनीएस्ट पीपुल राइट नाऊ’ में से एक नामित किया गया है। इसमें ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म ‘आरआरआर’ भी दिखायी जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन एस. एस राजमौली ने किया है। सप्ताह भर आयोजित होने वाले समारोह का मुख्य आकर्षण राजस्थानी लोक समूह ‘एसएजेड’ होगा जिसमें सुमित्रा दास गोस्वामी ‘रंग-ए-थार’ प्रस्तुत करेंगी।

Exit mobile version