Site icon Dainik Savera Times

भारतीय राजदूत ने USAID की प्रशासक से की मुलाकात, साझा वैश्विक लक्षय़ों पर की चर्चा 

वाशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्र ने यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएड) की प्रशासक समांथा पावर से मुलाकात की और साझा वैश्विक मुद्दों के समाधान में अमेरिका तथा भारत के बीच विकसित हो रही रणनीतिक विकास साझेदारी को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की।

यूएसएड के प्रवक्ता बेंजामिन सुआरातो ने मंगलवार को कहा, ‘‘प्रशासक ने साझा वैश्विक मुद्दों के समाधान में अमेरिका और भारत के बीच विकसित हो रहे रणनीतिक विकास की साझेदारी को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की तथा त्रिकोणीय विकास साझेदारी (ट्राईडेप) के तहत हिन्दू-प्रशांत में दोनों देशों के संयुक्त कार्य पर जोर दिया।’

सुआरातो ने कहा कि पावर और क्वात्र ने क्षेत्रीय स्वच्छ ऊर्जा के महत्वाकांक्षाओं को उत्प्रेरित करने में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशासक ने अमेरिका-भारत जलवायु एवं स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी के प्रति ‘यूएसएड’ की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।

Exit mobile version