Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी को ‘Republican Convention’ के लिए वैकल्पिक ‘डेलिगेट’ किया गया नियुक्त

July 3, 2024

भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी को ‘Republican Convention’ के लिए वैकल्पिक ‘डेलिगेट’ किया गया नियुक्त

वांशिगटन : भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता एवं अटॉर्नी जनरल हरदाम त्रिपाठी को इस महीने विस्कॉन्सिन में होने वाले ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ के लिए एक आधिकारिक वैकल्पिक ‘डेलिगेट’ के तौर पर चुना गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार चुनने के लिए होने वाले सम्मेलन को ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ कहा जाता है और ‘डेलिगेट’ वह व्यक्ति होता है जिसे अमेरिका की किसी राजनीतिक सभा में लोगों के एक समूह का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना जाता है।

ट्रंप (78) राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार हैं और उनका मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन (81) से होने की संभावना है। विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में 14 से 18 जुलाई तक होने वाले रिपब्लिकन नेशनल पार्टी (आरएनपी) के इस सम्मेलन में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए ट्रंप को औपचारिक रूप से पार्टी का उम्मीदवार नामित किया जाएगा। देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव पांच नवंबर को होगा।

रिपब्लिकन पार्टी के आजीवन सदस्य त्रिपाठी ने कहा, ‘‘यह आरएनसी में ‘नेशनल डेलिगेट’ के रूप में मेरी पहली सेवा होगी और अमेरिका में होने वाले इस ऐतिहासिक चुनाव में फ्लोरिडा के 15वें ‘कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट’ का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। त्रिपाठी एक अमेरिकी आव्रजन वकील हैं और ‘ट्रिप लॉ’ कंपनी के ‘मैनेंजिग अटॉर्नी’ हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में भी भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक डॉ. संपत शिवांगी को ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ का छठी बार आधिकारिक डेलिगेट चुना गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें