Site icon Dainik Savera Times

भारतीय-अमेरिकी Neeli Bendapudi को इस साल दिया जाएगा ‘Immigrant Achievement Award’

वाशिंगटनः पेन स्टेट यूनिर्विसटी की भारतीय-अमेरिकी अध्यक्ष नीली बेंदापुडी को अमेरिका में उच्च शिक्षा में उनके योगदान के लिए इस साल का प्रतिष्ठित ‘इमिग्रेंट अचीवमेंट अवार्ड’ दिया जाएगा। अमेरिकी विरासत के प्रति प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए यह पुरस्कार हर साल किसी व्यक्ति या संगठन को दिया जाता है। एक बयान के अनुसार, बेंदापुडी (59) को 28 अप्रैल को डीसी इमिग्रेंट अचीवमेंट अवार्डस समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

अमेरिकी प्रवासन परिषद के कार्यकारी निदेशक जेरेमी रॉबिंस ने कहा, कि ‘पेन स्टेट यूनिर्विसटी की अध्यक्ष डॉ. बेंदापुडी करीब 30 साल से उच्च शिक्षा में छात्रों की सफलता, समावेशी उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और छात्रों, संकाय तथा कर्मचारियों के लिए अवसर उत्पन्न करने के लिए काम कर रही हैं। ’’

भारत में पली-बढ़ी बेंदापुडी कंसास विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट की पढ़ाई करने अमेरिका आयी थीं। इसके बाद अमेरिका में ही उन्होंने अकादमिक और शिक्षण क्षेत्र में अपना करियर बनाया। वह पेन स्टेट यूनिर्विसटी के अध्यक्ष के रूप में सेवा देने वाली वाली पहली अश्वेत महिला व शख्स हैं। बेंदापुडी ने कहा कि वह इस साल ‘इमिग्रेंट अचीवमेंट अवार्ड’ मिलने को लेकर काफी सम्मानित महसूस कर रही हैं।

Exit mobile version