Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक Arogyaswami Paulraj को मिला फैराडे पदक

October 26, 2023

भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक Arogyaswami Paulraj को मिला फैराडे पदक

वाशिंगटनः स्टैनफोर्ड यूनिर्विसटी के एमेरिटस (सेवानिवृत) प्रोफेसर और भारतीय मूल के प्रसिद्ध अमेरिकी वैज्ञानिक आरोग्यस्वामी पॉलराज को उनकी खोज ‘एमआईएमओ वायरलैस’ के लिए फैराडे पदक से सम्मानित किया गया है। एमआईएमओ वायरलैस 4जी और 5जी मोबाइल के साथ-साथ वाई-फाई वायरलेस नेटवर्क में मदद करने वाली प्रौद्योगिकी है। पॉलराज को पिछले सप्ताहांत लंदन में एक समारोह में यह पदक दिया गया जिसके साथ ही वह इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाले 100वें व्यक्ति बन गए।

एक मीडिया विज्ञप्ति में बताया गया कि वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली प्रौद्योगिकियों को विकसित करने में में अहम योगदान निभाने वाले अभियंताओं और वैज्ञानिकों को दिया जाने वाला फैराडे पदक दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। पॉलराज ने कहा, आईईटी फैराडे पदक मिलने से गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मेरा मानना है कि अवसर सृजन के मामले में डिजिटल पहुंच वास्तव में अहम है और 5जी के जरिए भारत के पास स्पष्ट रूप से गहन प्रौद्योगिकी उद्योगों में प्रवेश करने और सफल होने की क्षमता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें