Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

तीसरी बार इतिहास रचने को तैयार भारतीय अंतरिक्षयात्री Sunita Williams, इस तारीख को होगी लॉन्चिंग

May 25, 2024

तीसरी बार इतिहास रचने को तैयार भारतीय अंतरिक्षयात्री Sunita Williams, इस तारीख को होगी लॉन्चिंग

वॉशिंगटन: भारतीय मूल की अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स एक बार फिर अंतरिक्ष की उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। सुनीता बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष में जाएंगी। बोइंग के स्टारलाइनर की लॉन्चिंग 1 जून से 5 जून के बीच हो सकती है। पहले ये अंतरिक्षयान इस महीने की शुरुआत में लॉन्च होने वाला था, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से यह लॉन्चिंग टल गई थी। सुनीता विलियम्स 41 साल की उम्र में पहली बार साल 2006 में नासा के एक्सपेडिशन-14 के तहत अंतरिक्ष में गईं थी, वहां उन्होंने चार बार स्पेस वॉक भी किया। इसके बाद वे 2012 में नासा के ही एक्सपेडिशन-33 मिशन के तहत दूसरी बार अंतरिक्ष में गईं। इस बार सुनीता विलियम्स निजी कंपनी बोइंग के स्टारलाइनर एयरक्राफ्ट से अंतरिक्ष जा रही हैं। सुनीता अंतरिक्ष में कुल 322 दिन गुजार चुकी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें