Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

April 5, 2025

कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ओटावा: कनाडा के ओटावा शहर के निकट एक भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी। कनाडा की राजधानी ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने कहा कि यह घटना रॉकलैंड में हुई, हालांकि उसने मारे गए व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

उच्चायोग ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ओटावा के पास रॉकलैंड में एक भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या से हम बेहद दुखी हैं। पुलिस ने सूचित किया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।” इसमें कहा गया है, “हम स्थानीय सामुदायिक संगठनों के माध्यम से शोकाकुल परिवार के साथ हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए निकट संपर्क में हैं।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओन्टारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) ने कहा कि गोलीबारी की घटना दोपहर 3 बजे से ठीक पहले हुई। यह घटना शुक्रवार को रॉकलैंड के लालोंडे स्ट्रीट के निकट हुई। यह स्थान ओटावा शहर से लगभग 40 किलोमीटर पूर्व में है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति के खिलाफ क्या आरोप दर्ज किए गए हैं। ओपीपी ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि, “चूंकि हम जांच के शुरुआती चरण में हैं, इसलिए आगे कोई जानकारी नहीं दी जा सकती।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़, फरार आतंकी हुरैरा समेत 5 LeT आतंकी 10 दिन की रिमांड पर भेजे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें