Site icon Dainik Savera Times

भारतीय मां-बेटी ने बनाई 26,000 आइसक्रीम-स्टिक से रंगोली, सिंगापुर बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

सिंगापुर में एक भारतीय मां और बेटी की जोड़ी ने 26,000 आइसक्रीम स्टिक्स का इस्तेमाल करके 6-बाई-6 मीटर की रंगोली बनाकर सिंगापुर बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है। उनके द्वारा बनाई गई इस रंगोली में तमिल विद्वान-कवियों को दर्शाया गया है।

मां सुधा रवि, जो 2016 में यहां 3,200 वर्ग फुट की रंगोली बनाने के लिए पहले से ही रिकॉर्ड बुक में सूचीबद्ध हैं वहीं बेटी रक्षिता के साथ, पिछले सप्ताह लिटिल इंडिया परिसर में चल रहे पोंगल उत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रंगोली प्रस्तुत की। इस रंगोली को बनाने में एक महीने का समय लगा। यह रंगोली तमिल विद्वान-कवियों तिरुवल्लुवर, अव्वैयार, भारथियार और भारतीदासन को दर्शाती है।

Exit mobile version