
सिंगापुर: सिंगापुर में 11 साल की बच्ची का 2 बार यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में बृहस्पतिवार को भारतीय नागरिक को 14 साल से अधिक की सजा सुनाई गई। सिंगापुर उच्च न्यायालय ने भारतीय नागरिक को सजा सुनाई। रामलिंगम सेल्वासेकरन (58) की उम्र अधिक होने के कारण उसे कोड़े नहीं मारे जाएंगे लेकिन उसे सुनाई गई 14 वर्ष, तीन महीने और दो सप्ताह की सजा में 15 कोड़ों के बदले अतिरिक्त कारावास की सजा शामिल है। एक रिपोर्ट में बताया कि सेल्वासेकरन को अदालत ने सात जुलाई को दोषी करार दिया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान सेल्वासेकरन ने खुद अपना पक्ष रखा। उसे सजा 30 जुलाई को सुनाई गई लेकिन उसने खुद को बेगुनाह बताया और कहा कि वह अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील करेगा।
ये भी पढ़ें : IPO प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियमों में संशोधन