Site icon Dainik Savera Times

शैम्पेन की बोतल से पिता की हत्या के जुर्म में भारतीय मूल के व्यक्ति को उम्रकैद

लंदन : उत्तरी लंदन में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को पिता की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। आरोपी डीकन पॉल सिंह विज (54) को पिछले महीने ओल्ड बैली अदालत में सुनवाई के बाद दोषी पाया गया और शुक्रवार को उसी अदालत में विज को 18 साल की सजा सुनाई गई। जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘डीकन पॉल सिंह विज के इस कृत्य ने उसके परिवार को तबाह कर दिया। उन्हें हमेशा अपने प्रियजन के जाने के गम का सामना करना होगा जबकि विज को जेल में अपनी सजा काटनी होगी।’ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘अर्जन सिंह विज (86) उत्तरी लंदन के साउथगेट में अपने बेटे के साथ रहते थे, जहां 2021 में हुई घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया था। पुलिस ने उन्हें (अर्जन सिंह विज को) घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया था। ‘ईवनिंग स्टैंडर्ड’ अखबार के मुताबिक, उनका बेटा निर्वस्त्र था और शैम्पेन की लगभग 100 बोतलों से घिरा हुआ था, जिसमें वीउवे क्लिकॉट और बोलिंगर की खून से सनी बोतलें भी शामिल थी। ज्यूरी ने मामले में फैसले को लेकर विचार-विमर्श करने के लिए एक दिन से भी कम का समय लिया और आरोपी को हत्या का दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

Exit mobile version