Site icon Dainik Savera Times

वाशिंगटन प्राइमरी में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल की आसान जीत

वाशिंगटन : अमरीका में वाशिंगटन राज्य के 7वें डिस्ट्रिक्ट से नवंबर में होने वाले संसद के चुनाव में 2 भारतीय मूल के अमरीकी उम्मीदवार आमने-सामने होंगे। 5 बार की सांसद प्रमिला जयपाल का मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार नीरव सेठ से होगा। मौजूदा सांसद प्रमिला जयपाल ने मंगलवार को हुए सभी दलों के प्राइमरी चुनाव में डैमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ माने जाने वाले इस निर्वाचन क्षेत्र में 83.3 प्रतिशत वोट हासिल किए। वहीं, पूर्व पुलिस अधिकारी से कारोबारी बने नीरव सेठ 10.8 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। डैमोक्रेट सांसद प्रमिला जयपाल (60) को 2016 में अमरीकी प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित होने वाली दक्षिण एशियाई मूल की पहली महिला होने का गौरव प्राप्त है। चेन्नई में 21 सितंबर 1965 को जन्मीं जयपाल 16 वर्ष की उम्र में जॉर्जटाऊन विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए अमरीका आई थीं।

Exit mobile version