Site icon Dainik Savera Times

Breaking: 16 जुलाई को यमन में दी जाएगी भारतीय महिला को फांसी, सरकार ने क्यों लिया फैसला? पढ़ें पूरी खबर

यमन: भारतीय नागरिक निमिशा प्रिया को 16 जुलाई को यमन में फांसी दी जाएगी। इसके लिए यमन सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि निमिशा की जान अभी भी बचाई जा सकती है।

इस मामले में भारत सरकार को हस्तक्षेप करना होगा। फिलहाल निमिशा की मां अपनी बेटी को बचाने के लिए पिछले एक साल से यमन में डेरा डाले हुए हैं।

निमिशा पिछले कई सालों से यमन में रहकर क्लीनिक चला रही थीं। 2017 में निमिशा पर अपने बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो मेहदी की हत्या का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

बताया जाता है कि मामले के कई साल बाद उन पर लगे आरोप साबित हुए। इसके बाद यमन के कानून के मुताबिक कोर्ट ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई है। निमिशा को 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें- Uttam Nagar Cases: ‘हिंदू-मुस्लिम विवाद जानबूझकर बढ़ाए जा रहे’, राहुल गांधी ने BJP पर लगाया हिंसा भड़काने का आरोप

Exit mobile version