Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत की जापान में राजदूत ने यामानाशी प्रांत के गवर्नर से की मुलाक़ात; भारत-जापान साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

April 6, 2026

भारत की जापान में राजदूत ने यामानाशी प्रांत के गवर्नर से की मुलाक़ात; भारत-जापान साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

टोक्यो: भारत की जापान में राजदूत नगमा मलिक ने रविवार को यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच साझेदारी को ज्यादा मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।
नगमा मलिक ने यामानाशी प्रांत के अपने दौरे में ‘शिंगेन-को’ महोत्सव में भी हिस्सा लिया। जापान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राजदूत नगमा एम. मलिक ने यामानाशी प्रांत का दौरा किया और यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी से मुलाकात की।

उन्होंने भारत-जापान साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की, विशेष रूप से यामानाशी प्रांत के साथ गहरे जुड़ाव पर।” इसमें आगे कहा गया, “यामानाशी प्रांत की यात्रा के दौरान राजदूत ने ‘शिंगेन-को’ उत्सव में भी हिस्सा लिया। यह दुनिया का सबसे बड़ा समुराई उत्सव है, जिसका आयोजन कोफू शहर में किया गया था।” इससे पहले 26 मार्च को विदेश मामलों के मंत्री एस. जयशंकर ने फ्रांस में जी 7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान अपने जापानी समकक्ष तोशिमित्सु मोतेगी से मुलाकात की।

वहीं, छह मार्च को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जापान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार सदामसा ओउ से मुलाकात की और रक्षा प्रौद्योगिकी और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने पर चर्चा की। एमईए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जापान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार सदामसा ओउ से मुलाकात की।

उन्होंने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के रक्षा प्रौद्योगिकी और आर्थिक सुरक्षा स्तंभों को मजबूत करने पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान किया।” वहीं, आठ फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनाव में अपनी जापानी समकक्ष साने ताकाइची की जीत पर उन्हें बधाई दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें