Site icon Dainik Savera Times

पेरिस में हुई अंधाधुंध गोलीबारी, दो लोगों की मौत, हमलावर गिरफ्तार

फ्रांस की राजधानी पेरिस में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घायल बताए जा रहें हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की घटना एक कुर्द सांस्कृतिक केंद्र के आसपास हुई। हालांकि हमले का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को चारो ओर से घेर लिया है। इस दौरान एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है। गिरतार संदिग्ध बंदूकधारी की उम्र 60 के आसपास है।

Exit mobile version