Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indonesia: सुलावेसी द्वीप के पास मछली पकड़ने वाली नाव पलटी, दो लोगों की मौत व 24 लापता

March 13, 2024

Indonesia: सुलावेसी द्वीप के पास मछली पकड़ने वाली नाव पलटी, दो लोगों की मौत व 24 लापता

जकार्ता: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास मछली पकड़ने वाली एक नाव समुद्री लहरों की चपेट में आने से पलट गई। नौका पर 37 लोग सवार थे।चावर्किमयों ने बताया कि इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 24 अन्य लोग लापता हैं। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी ने एक बयान में कहा कि ‘डेवी जया 2’ नामक नाव जकार्ता के एक बंदरगाह से कई टन मछलियां लेकर बाली के निकट लोम्बोक द्वीप की ओर जा रही थी,

लेकिन शनिवार की आधी रात के बाद मौसम तूफानी हो गया जिससे समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं और इसके चपेट में आने से 37 यात्रियों से भरी नाव पलट गई। बयान में कहा गया कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के सेलयार द्वीप में बेंटेंग बंदरगाह से लगभग 52 नॉटिकल मील ‘गल्फ ऑफ बोन’ में नाव पलट गई। रविवार को स्थानीय मछुआरों ने इस घटना की जानकारी बचावर्किमयों के दल को दी। सूचना मिलते ही बचावकर्मी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने कप्तान सहित 11 लोंगो को सुरक्षित बाहर निकाला।

वे सभी सेलयार में विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए थे। बचावर्किमयों ने घटनास्थल से दो लोगों के शव भी बरामद किये हैं। एजेंसी ने कहा कि वहां से सुरक्षित निकाले गये 11 लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है और उनकी हालात स्थिर है। वहीं, बचावकर्मी 24 लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। इंडोनेशिया में हाल के वर्षों में ऐसी कई समुद्री दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवाई है। नावों में अक्सर अत्यधिक भीड़ होने और सुरक्षा नियमों का ठीक से पालन न करने के कारण ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें