Site icon Dainik Savera Times

इंडोनेशिया : जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, इतने लोग घायल

इंटरनेशनल डेस्क: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के केलापा गेडिंग इलाके में आज दोपहर एक मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ। यह धमाका स्टेट सीनियर हाई स्कूल 72 (SMA नेगेरी 72) की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुआ। धमाके में कम से कम 15 स्टूडेंट्स और 5 टीचर्स घायल हुए।

स्कूल नेवी कंपाउंड के अंदर स्थित है, जिसके कारण तुरंत नेवी के जवान और पुलिस मौके पर पहुंच गए। धमाका दोपहर लगभग 12:30 बजे हुआ।

मस्जिद में अचानक हुआ धमाका

गवाहों ने बताया कि मस्जिद के मुख्य हॉल के पीछे की तरफ से अचानक तेज धमाका हुआ और वहां धुआं फैल गया। नमाजी डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। गणित के शिक्षक बुदि लकसोनो ने कहा, “खुत्बा शुरू ही हुआ था कि अचानक जोर का धमाका हुआ। कमरे में धुआं भर गया। बच्चे रोते-चीखते बाहर भागे, कुछ गिर पड़े।”

ज़ख्मी लोगों को मुख्य रूप से कांच के टुकड़ों से चोटें आईं या धमाके की आवाज़ से कान पर असर हुआ। सभी घायलों को पास के केलापा गेडिंग क्लिनिक ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

नेवी और पुलिस की तुरंत कार्रवाई

धमाके के तुरंत बाद नेवी के जवानों और जकार्ता पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। बॉम्ब स्क्वायड ने मस्जिद और आसपास की जगह की पूरी तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में धमाके की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। यह बिजली के शॉर्ट सर्किट या किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के खराब होने के कारण हो सकता है। हालांकि, मौके से कुछ संदिग्ध चीजें मिली हैं, जिनमें घर में बने बम के पार्ट्स, रिमोट कंट्रोल, एयरसॉफ्ट गन और रिवॉल्वर टाइप हथियार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Anil Ambani को ED ने फिर भेजा समन, जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी

पुलिस ने कहा कि धमाके से जुड़ी जांच अभी जारी है। फॉरेंसिक और बॉम्ब डिस्पोजल एक्सपर्ट्स सभी सबूतों की विस्तृत जांच करेंगे। फिलहाल स्कूल बंद कर दिया गया है और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस जल्द ही पूरी रिपोर्ट जारी करेगी।

Exit mobile version