
इंटरनेशनल डेस्क : भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर माहौल गर्म हो गया है। सिंधु जल संधि भंग करने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। अब पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। फिलहाल शहबाज शरीफ अजरबैजान के दौरे हैं, जो यहां आर्थिक सहयोग संगठन (ECO) के शिखर सम्मेलन में शामिल होने को पहुंचे हैं।
शहबाज शरीफ ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ‘पानी का हथियारीकरण’ कर रहा है। भारत ने सिंधु नदी का पानी रोककर जल समझौते का उल्लंघन किया है। बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौते को रद्द करने का ऐलान किया था। हमले में विदेशी लोगों समेत लगभग 26 टूरिस्ट मारे गए थे।
Prime Minister Muhammad Shehbaz Sharif, President of Turkiye Recep Tayyip Erdogan and President of Azerbaijan Ilham Aliyev holding hands in solidarity showing the strong brotherly ties between the three countries after the conclusion of 17th ECO Summit in Khankendi, Azerbaijan. pic.twitter.com/gPBRTVpz8W
— Shehbaz Digital Media (@ShehbazDigital) July 5, 2025
कार्यक्रम के दौरान शहबाज शरीफ के ऊपर भारत को लेकर डर साफ नजर आया। शहबाज ने कहा कि जल संधि को रद्द किया जाना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान के 24 करोड़ लोगों के लिए जीवनरेखा के समान है। भारत की कार्रवाई युद्ध के समान है। शहबाज यहीं नहीं रुके, उन्होंने भारत को गीदड़भभकी भी दी।
शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत को कभी भी ऐसा कदम उठाने की परमिशन नहीं दी जा सकती। पिछले सप्ताह ही सिंधु नदी का पानी रोके जाने की वजह से पाकिस्तान में कई लोगों की जान जा चुकी है। शहबाज ने भारत के साथ हालिया सैन्य टकराव का जिक्र भी किया। शहबाज शरीफ ने कहा कि पहलगाम में जो दुर्घटना हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण थी।
पाकिस्तान के ऊपर भारत ने क्षेत्रीय अशांति को स्थिर करने के लिए अटैक किया था। इस दौरान शहबाज शरीफ की भेंट अजरबैजान के राष्ट्रपति इलहाम अलीयेव से भी हुई। शहबाज ने इलहाम का भारत से जंग के दौरान समर्थन करने के लिए धन्यवाद किया। शहबाज की मुलाकात इस दौरान तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन से भी हुई। उनकी मौजूदगी में ही शहबाज ने भारत के खिलाफ जहर उगला।