Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग और इमैनुएल मैक्रों की अनौपचारिक वार्ता

April 8, 2023

शी चिनफिंग और इमैनुएल मैक्रों की अनौपचारिक वार्ता

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 7 अप्रैल की दोपहर को चीन के क्वांगतोंग प्रांत के क्वांगचो में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ अनौपचारिक वार्ता की। शी चिनफिंग ने मैक्रों को चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण की असली विशेषताओं और मूल सार से परिचित कराते हुए इस बात पर जोर दिया कि चीन चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण को व्यापक रूप से बढ़ावा दे रहा है, जो चीन द्वारा धीरे-धीरे बार-बार सुधार, खुलेपन और अभिनव विकास के माध्यम से बनाया गया चीनी विशेषता वाला आधुनिकीकरण है। हमें चीन के विकास की संभावनाओं पर पूरा भरोसा है। चीनी बाजार का और विस्तार करने के लिए कैंटन फेयर, शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो और चीनी अंतरराष्ट्रीय सेवा व्यापार मेले में सक्रिय रूप से भाग लेना जारी रखने के लिए फ्रांस का स्वागत है।

वहीं मैक्रों ने कहा कि सच्ची दोस्ती आपसी समझ और आपसी सम्मान है। फ्रांस इस बात की सराहना करता है कि चीन हमेशा स्वतंत्रता और एकता का पालन करने में फ्रांस और यूरोप का समर्थन करता है। फ्रांस चीन के साथ एक दूसरे के संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता जैसे मूल हितों का सम्मान करने, तकनीकी और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने, एक-दूसरे के लिए बाजार खोलने, कृत्रिम बुद्धि जैसे वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने, और एक दूसरे के विकास और पुनरुद्धार में मदद करने को तैयार है। शी चिनफिंग ने मैक्रों को एक साथ रात्रिभोज करने के लिए आमंत्रित किया, और दोनों पक्षों ने यूक्रेन संकट जैसे आम चिंता वाले मुद्दों पर गहन विचारों का आदान-प्रदान करना जारी रखा।

शी चिनफिंग ने कहा कि यूक्रेन संकट के कारण जटिल हैं, और किसी भी तरह की देरी सभी पक्षों के लिए हानिकारक होगी। युद्धविराम और युद्ध की समाप्ति सभी संबंधित पक्षों और पूरी दुनिया के हितों के अनुरूप है। राजनीतिक समाधान ही एकमात्र सही रास्ता है। चीन कभी भी स्वार्थ से यूक्रेन मुद्दे को नहीं देखता, बल्कि हमेशा निष्पक्षता और न्याय के लिए खड़ा होता है। सभी संबंधित पक्षों को अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए राजनीतिक समाधान के लिए स्थिति तैयार करनी चाहिए। संकट के राजनीतिक निपटारे के लिए विशिष्ट समाधान पेश करने में फ्रांस का स्वागत है, और चीन उसका समर्थन करने और रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है।

मैक्रों ने कहा कि फ्रांस का भी मानना ​​है कि यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान के लिए सभी पक्षों की वैध चिंताओं को समायोजित करने की आवश्यकता है। फ्रांस चीन के अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव को बहुत महत्व देता है, और चीन के साथ संपर्क और सहयोग घनिष्ठ करने और संकट के राजनीतिक समाधान को बढ़ाने के लिए संयुक्त प्रयास करने को तैयार है। इस दौरान दोनों पक्षों ने चीन-फ्रांस संयुक्त बयान भी जारी किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें