Site icon Dainik Savera Times

चीन और यूरोपीय संघ के अधिकारियों के बीच मुलाकात की जानकारी

चीनी वाणिज्य मंत्री वांग वनथाओ ने फ्रांस की यात्रा के दौरान 3 जून को यूरोपीय कमिशन के व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयुकत मारोस सेफ्कोविक के साथ मुलाकात की। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 7 जून को इस बारे में संवाददाता के सवालों के जवाब दिए।

इस मौके पर प्रवक्ता ने कहा कि मुलाकात में दोनों पक्षों ने तात्कालिक और महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित, खुली और गहन चर्चा की, जिसमें चीन के इलेक्ट्रिक वाहन के खिलाफ यूरोपीय संघ का सब्सिडी विरोधी मामला, यूरोपीय संघ की ब्रांडी के खिलाफ चीन का डंपिंग विरोधी मामला और निर्यात नियंत्रण आदि शामिल हैं। दोनों पक्षों ने इस साल चीन और यूरोपीय संघ के बीच महत्वपूर्ण एजेंडे के लिए अच्छी आर्थिक और व्यापारिक तैयारी करने के लिए कार्य दलों से और मेहनत से काम करने का आग्रह किया।

प्रवक्ता ने कहा कि अब इलेक्ट्रिक वाहन मामले के लिए चीन और यूरोपीय संघ के बीच मूल्य प्रतिबद्धता वार्ता अंतिम चरण में प्रवेश हो चुकी है, लेकिन फिर भी दोनों पक्षों के प्रयास की आवश्यकता है। दोनों पक्षों ने व्यापारिक मतभेद का उचित निपटारे के लिए अपने अपने कानून और डब्ल्यूटीओ के नियम के अनुरूप स्वीकार्य समाधान ढूंढ़ने की इच्छा जताई।

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि फ्रांसीसी उद्यम और संबंधित संगठन ने सक्रिय रूप से चीन को मूल्य प्रतिबद्धता आवेदन प्रस्तुत किया। चीनी जांच एजेंसी ने मूल्य वादे की मुख्य शर्तों पर उसके साथ सहमति कायम की। चीन ने वार्ता के जरिए व्यापारिक मतभेद हल करने की ईमानदारी दिखाई। आशा है कि यूरोपीय पक्ष चीन की चिंता का उचित समाधान कर सहयोग के विस्तार के लिए स्थिति तैयार करेगा।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि वाणिज्य मंत्री वांग वनथाओ ने यूरोपीय संघ के समक्ष चीन की निर्यात नियंत्रण नीति को स्पष्ट किया। चीन यूरोपीय पक्ष की चिंता पर बड़ा ध्यान देता है और योग्य आवेदन के लिए हरित चैनल स्थापित करना चाहता है। आशा है कि यूरोपीय पक्ष उच्च तकनीक वाले उत्पादों का अनुपालन व्यापार बढ़ाने के लिए कारगर कदम उठाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें : Bank Holiday Today: रामनवमी पर आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद? यहां जानें पूरी लिस्ट

Exit mobile version