Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

पशुपालन के साथ नादम परंपरा को आगे बढ़ाते भीतर मंगोलिया के चाओ लुमन

April 28, 2023

पशुपालन के साथ नादम परंपरा को आगे बढ़ाते भीतर मंगोलिया के चाओ लुमन

उत्तर चीन के भीतर मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में नियमित रूप से नादम सम्मेलन के आयोजन की परंपरा है। नादम सम्मेलन में मंगोलियाई कुश्ती की प्रतिस्पर्धा शामिल है, जो चीन का राष्ट्रीय गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासत है। भीतर मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश के शीलिनहोत शहर में 54 वर्षीय कुश्ती बाज चाओ लुमन प्रसिद्ध हैं। वर्ष 2014 में आयोजित नादम सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने यहां का निरीक्षण दौरा किया।

चाओ लुमन को याद है कि शी चिनफिंग ने मंगोलियाई जातीय रीति-रिवाज के अनुसार चरवाहों को शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन की स्थिति के बारे में पूछा। अब चरागाह में जीवन सुविधाजनक है। चाओ लुमन बुद्धिमान प्रणाली से मवेशी और भेड़ पालते हैं और अपनी पसंदीदा कुश्ती भी करते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें