Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

“नवाचार, खुलापन और साझा विकास” वैश्विक संवाद का दक्षिण अफ़्रीकी सत्र जोहान्सबर्ग में आयोजित किया गया

October 28, 2025

“नवाचार, खुलापन और साझा विकास” वैश्विक संवाद का दक्षिण अफ़्रीकी सत्र जोहान्सबर्ग में आयोजित किया गया

स्थानीय समयानुसार 27 अक्तूबर को, चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित “नवाचार, खुलापन और साझा विकास” पर वैश्विक वार्ता का दक्षिण अफ्रीकी सत्र जोहान्सबर्ग में आयोजित हुआ। सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री और चाइना मीडिया ग्रुप के महानिदेशक शन हाईश्योंग और दक्षिण अफ्रीका के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री डॉ. ब्लेड नजीमांडी ने वीडियो भाषण दिए।

दक्षिण अफ्रीका में चीनी राजदूत वू फेंग, दक्षिण अफ्रीका के अंतर्राष्ट्रीय सम्बंध एवं सहयोग उप मंत्री एल्विन बोट्स, जोहान्सबर्ग विश्वविद्यालय के उप कुलपति फस्वाना माफ़ुया, दक्षिण अफ्रीकी सांसद त्शिलिद्ज़ी बेथुएल मुन्याई और ब्रिक्स उद्योग व व्यापार परिषद के प्रतिनिधि स्टावरोस निकोलाउ ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और भाषण दिया। चीन और दक्षिण अफ्रीका के राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और मीडिया जगत के 100 से अधिक अतिथियों ने चीन के उच्च-स्तरीय खुलेपन के विस्तार और समृद्ध भविष्य के निर्माण के लिए विश्व के साथ सहयोग जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया।

शन हाईश्योंग ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं केंद्रीय समिति का चौथा पूर्णाधिवेशन, जिसने विश्व का व्यापक ध्यान आकर्षित किया, पेइचिंग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह नए युग में चीन के लिए एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 14वीं पंचवर्षीय योजना, जो लगभग समाप्त हो रही है, पर नज़र डालें तो चीन का आर्थिक और सामाजिक विकास एक नए स्तर पर पहुँच गया है, और वैश्विक आर्थिक विकास में इसका योगदान लगभग 30 प्रतिशत बना हुआ है। यह अनुमान लगाया जा सकता है कि चीन के नए विकास ब्लूप्रिंट के मार्गदर्शन में, चीन अपने द्वार और व्यापक रूप से खोलेगा और दुनिया के लिए और अधिक लाभप्रद अवसर लाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें