Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिंसक गिरोहों के खिलाफ हैती पुलिस को दी जा रही अंतरराष्ट्रीय सहायता अपर्याप्त : संयुक्त राष्ट्र

March 16, 2023

हिंसक गिरोहों के खिलाफ हैती पुलिस को दी जा रही अंतरराष्ट्रीय सहायता अपर्याप्त : संयुक्त राष्ट्र

सैन जुआनः हैती में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत ने अगाह किया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय हैती की राष्ट्रीय पुलिस को जो प्रशिक्षण व संसाधन मुहैया करा रहा है, वह तेजी से हिंसक होते गिरोहों से लड़ने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। हैती में संयुक्त राष्ट्र के एकीकृत कार्यालय की प्रमुख हेलेन ए. लाइम ने वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिकी देशों के संगठन की बैठक में कहा कि नयी साझेदारियों पर गौर करने का समय आ गया है। उन्होंने एक बार फिर एक विशेष विदेशी बल की तैनाती का आह्वान किया है।

लाइम ने कहा, कि हमारा काम पूरा नहीं हुआ है। हमें इस देश के पुननिर्माण का काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय हैती की राष्ट्रीय पुलिस को जो प्रशिक्षण व संसाधन मुहैया करा रहा है, वह तेजी से हिंसक होते गिरोहों से लड़ने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार ये गिरोह अब तक कम से कम 78 पुलिस अधिकारियों की हत्या कर चुके हैं। उन्होंने कुछ क्षेत्रों में पुलिस विभागों पर नियंत्रण कर लिया है और अन्य को आग के हवाले कर दिया है। लगभग एक करोड़ 10 लाख की आबादी वाले देश हैती की राष्ट्रीय पुलिस में केवल 9,000 सक्रिय अधिकारी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें