Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंतर्राष्ट्रीय पक्षी प्रेम दिवस : पक्षियों की रक्षा में योगदान दें

March 30, 2024

अंतर्राष्ट्रीय पक्षी प्रेम दिवस : पक्षियों की रक्षा में योगदान दें

1 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय पक्षी प्रेम दिवस ​​है। पक्षी मनुष्यों के सबसे घनिष्ठ जंगली जीव हैं, जो हमारे जीवन में सुंदरता लाते हैं। पक्षी वन पारिस्थितिकी तंत्र, घास के मैदान पारिस्थितिकी तंत्र, खेत, झीलों, महासागरों जैसे पारिस्थितिक तंत्रों में विभिन्न भूमिकाएँ निभाते हैं। एक लंबे इतिहास और समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों वाले देश के रूप में, चीन हमेशा अपनी समृद्ध जैव विविधता की रक्षा और रखरखाव के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

जिसमें से जैव विविधता संरक्षण के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में पक्षियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उदाहरण के लिए, चीनी सरकार ने प्रकृति भंडार, विशेष रूप से आर्द्रभूमि भंडार और पक्षी प्रकृति भंडार स्थापित करके पक्षियों के लिए सुरक्षित आवास प्रदान किया है। अब तक चीन ने पूरे देश में महत्वपूर्ण पक्षी आवासों को कवर करते हुए आर्द्रभूमि भंडार, प्रकृति भंडार, पक्षी प्रकृति भंडार सहित एक विशाल नेटवर्क स्थापित किया है।

इसके अलावा, चीनी सरकार ने वन्यजीव संरक्षण कानून जैसे कानूनों और विनियमों के माध्यम से पक्षियों और उनके आवासों की सुरक्षा को मानकीकृत और मज़बूत किया है।
पक्षियों की सुरक्षा में, चीन ने न केवल दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों की रक्षा की है, पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखा है, पारिस्थितिक पर्यावरण की रक्षा की है और सतत् विकास को बढ़ावा दिया है, बल्कि वैश्विक जैव विविधता संरक्षण के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है। इन उपलब्धियों से न केवल चीनी लोगों को लाभ होता है, बल्कि संपूर्ण मानव जाति के सतत् विकास में भी सकारात्मक योगदान मिलता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें