Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने संयुक्त राष्ट्र के पहले “सभ्यताओं के बीच संवाद का अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के ​​वैश्विक थीम कार्यक्रम में वीडियो भाषण दिया

June 10, 2025

वांग यी ने संयुक्त राष्ट्र के पहले “सभ्यताओं के बीच संवाद का अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के ​​वैश्विक थीम कार्यक्रम में वीडियो भाषण दिया

इंटरनेशनल डेस्क : 10 जून को, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने संयुक्त राष्ट्र के पहले “सभ्यताओं के बीच संवाद का अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के वैश्विक थीम कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण वीडियो भाषण दिया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि दुनिया में आए अभूतपूर्व परिवर्तनों के सामने सभ्यता का मूल्य और भी अधिक उजागर हुआ है। उनके अनुसार, सभ्यताओं का आदान-प्रदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, और सभ्यताओं के बीच संवाद समय की एक महत्वपूर्ण मांग है।

वांग यी ने अपने भाषण में कहा कि सभ्यताओं के बीच संवाद शांति का बंधन, विकास के लिए प्रेरक शक्ति और मित्रता का पुल है। उन्होंने रेखांकित किया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा “सभ्यताओं के बीच संवाद का अंतर्राष्ट्रीय दिवस” की स्थापना सभी देशों के लोगों की सभ्यताओं के बीच संवाद को बढ़ावा देने और मानव प्रगति को आगे बढ़ाने की सार्वभौमिक इच्छा के अनुरूप है, और इसे सभी सदस्य देशों का सर्वसम्मति से समर्थन प्राप्त है।

विदेश मंत्री ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित वैश्विक सभ्यता पहल का भी उल्लेख किया। इस पहल में सभी मानव जाति के सामान्य मूल्यों को बढ़ावा देने, सभ्यताओं की विरासत और नवाचार को महत्व देने, और अंतर्राष्ट्रीय मानवीकी व सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा सहयोग को मजबूत करने की वकालत की गई है। वांग यी ने इसे सभ्यताओं के बीच संवाद को बढ़ावा देने के लिए चीन द्वारा किया गया एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

यह ध्यान देने योग्य है कि 2024 में, 78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से चीन सहित 83 देशों द्वारा प्रस्तावित एक प्रस्ताव को पारित किया था, जिसके तहत प्रत्येक वर्ष 10 जून को “सभ्यताओं के बीच संवाद के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के रूप में स्थापित किया गया। यह दिवस वैश्विक सामंजस्य और आपसी समझ को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें