Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

“शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” का अंतर्राष्ट्रीय संस्करण फ़्रांसीसी प्रमुख मीडिया में प्रसारित

May 6, 2024

“शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” का अंतर्राष्ट्रीय संस्करण फ़्रांसीसी प्रमुख मीडिया में प्रसारित

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की फ्रांस की राजकीय यात्रा के दौरान, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा बनाए गए वीडियो प्रोग्राम “शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” के अंतर्राष्ट्रीय संस्करण का रिलीज़ समारोह 6 मई को पेरिस में आयोजित किया गया। फ्रांसीसी संवैधानिक परिषद के अध्यक्ष और पूर्व फ्रांसीसी प्रधानमंत्री लॉरेंट फैबियस, पूर्व फ्रांसीसी प्रधानमंत्री और फ्रेंच विज़न एंड इनोवेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष जीन-पियरे रफ़रिन आदि ने इस गतिविधि को बधाई दी। यह प्रोग्राम यूरोन्यूज़ टीवी स्टेशन, फ्रांसीसी “डेली मोशन” जैसी कई मुख्यधारा मीडिया पर प्रसारित किया गया।

इस वीडियो प्रोग्राम में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण भाषणों, लेखों और वार्ताओं की श्रृंखला से प्राचीन चीनी कालजयी और प्रसिद्ध उद्धरणों का चयन किया गया, जिनसे राष्ट्रपति शी के उत्कृष्ट राजनीतिक बुद्धि और गहन ऐतिहासिक व सांस्कृतिक ज्ञान को प्रदर्शित किया गया। साथ ही, चीन की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति में निहित नए युग के अर्थ और वैश्विक मूल्य को परिष्कृत भी किया गया है और समझाया गया है। 

सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने भाषण देते हुए कहा कि फ़्रांस स्वतंत्र विचारों और अद्वितीय व्यक्तित्व वाला एक प्रमुख पश्चिमी देश है। इसने न केवल अपनी आर्थिक ताकत के लिए, बल्कि अपने राष्ट्रीय चरित्र के लिए भी चीनी लोगों का सम्मान जीता है। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद 60 वर्षों में चीन और फ्रांस के बीच दोस्ती की नौका लगातार आगे बढ़ रही है और दोनों राष्ट्रपति इसकी कमान संभाल रहे हैं। सीएमजी फ़्रांसीसी दोस्तों के साथ और मजबूत व गतिशील चीन-फ्रांस व्यापक रणनीतिक साझेदारी के निर्माण और मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें