Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

“शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” का अंतर्राष्ट्रीय संस्करण फ्रांस में होगा प्रसारित

May 4, 2024

“शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” का अंतर्राष्ट्रीय संस्करण फ्रांस में होगा प्रसारित

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की फ्रांस की राजकीय यात्रा की पूर्वसंध्या पर, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा बनाए गए वीडियो प्रोग्राम “शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” के अंतर्राष्ट्रीय संस्करण के ट्रेलर और प्रचार वीडियो 2 मई से ही यूरोन्यूज़ टीवी स्टेशन, फ्रांसीसी  “डेली मोशन” जैसी कई मुख्यधारा मीडिया पर क्रमिक रूप से प्रसारित किए जा रहे हैं।

इस वीडियो प्रोग्राम में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण भाषणों, लेखों और वार्ताओं की श्रृंखला से प्राचीन चीनी कालजयी और प्रसिद्ध उद्धरणों का चयन किया गया, जिनसे राष्ट्रपति शी के उत्कृष्ट राजनीतिक बुद्धि और गहन ऐतिहासिक व सांस्कृतिक ज्ञान को प्रदर्शित किया गया। साथ ही, चीन की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति में निहित नए युग के अर्थ और वैश्विक मूल्य को परिष्कृत भी किया गया है और समझाया गया है।   

3 मई से, “शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” के अंतर्राष्ट्रीय संस्करण के ट्रेलर और प्रचार वीडियो ऑनलाइन जारी रहेंगे और यूरोन्यूज़ टीवी स्टेशन की आधिकारिक वेबसाइट, क्लाइंट और अन्य प्लेटफार्मों पर प्रसारित किए जाएंगे। उपयोगकर्ता कार्यक्रम के मुख्य अंशों का पूर्वावलोकन करते हैं।

बता दें कि यूरोन्यूज़ मुख्यधारा के यूरोपीय मीडिया में से एक है जिसका मुख्यालय फ़्रांस में है, जो दुनिया भर के 160 से अधिक देशों और क्षेत्रों में 40 करोड़ उपयोगकर्ताओं को कवर करता है।

3 मई को, फ्रांसीसी “यूरोपीय टाइम्स” के चीनी संस्करण, चीनी और फ्रांसीसी वेबसाइटों आदि प्लेटफार्मों पर संबंधित प्रोग्राम के फ्रांस में प्रसारण वाले समाचार, कार्यक्रम पोस्टर, प्रचार वीडियो और कार्यक्रम प्रसारण लिंक को प्रकाशित किया गया।

बताया गया है कि “शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” के अंतर्राष्ट्रीय संस्करण को सीएमजी की अंतर्राष्ट्रीय वीडियो समाचार एजेंसी के “यूरोपीय भागीदार” तंत्र के माध्यम से फ्रांस के बीएफ़एम बिजनेस इकोनॉमिक टेलीविजन स्टेशन सहित यूरोप और दुनिया के लगभग 100 मुख्यधारा मीडिया पर भी प्रसारित किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें