Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

“शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” का अंतर्राष्ट्रीय संस्करण सर्बिया आदि देशों में होगा प्रसारित

May 6, 2024

“शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” का अंतर्राष्ट्रीय संस्करण सर्बिया आदि देशों में होगा प्रसारित

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की सर्बिया की राजकीय यात्रा की पूर्वसंध्या पर, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा बनाए गए वीडियो प्रोग्राम “शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” के अंतर्राष्ट्रीय संस्करण का प्रसारण स्थानीय समय के अनुसार 8 मई से सर्बियाई राष्ट्रीय रेडियो और टीवी पर शुरू होगा। 4 मई से, इस प्रोग्राम के ट्रेलर और प्रचार वीडियो सर्बिया की बीटा न्यूज एजेंसी, सर्बिया की मोंडो मीडिया ग्रुप, मोंटेनेग्रो की एड्रियाटिक टेलीविजन और बोस्निया व हर्जेगोविना की लिबरेशन खबर आदि विभिन्न देशों के मुख्य मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं।


सामान्य समृद्धि और पारिस्थितिक सभ्यता जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, “शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” के अंतर्राष्ट्रीय संस्करण में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण भाषणों, लेखों और वार्ताओं की श्रृंखला से प्राचीन चीनी कालजयी और प्रसिद्ध उद्धरणों का चयन किया गया, जिनसे वैश्विक दर्शकों के समक्ष राष्ट्रपति शी की उत्कृष्ट राजनीतिक बुद्धि और गहन ऐतिहासिक व सांस्कृतिक ज्ञान को प्रदर्शित किया गया। साथ ही, इनमें “समझने योग्य” चीनी कालजयी उद्धरण और ज्ञान को प्रसारित करने के साथ-साथ उनकी व्याख्या की गयी है।

बताया जाता है कि स्थानीय समय के अनुसार 8 मई को, “शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” के अंतर्राष्ट्रीय संस्करण को राष्ट्रपति शी की सर्बिया की राजकीय यात्रा के दौरान सर्बियाई राष्ट्रीय रेडियो और टीवी चैनल 1 के विशेष लाइव कार्यक्रम में प्रसारित किया जाएगा। सर्बियाई राष्ट्रीय रेडियो और टीवी सर्बिया का सबसे बड़ा सार्वजनिक मीडिया संस्थान है, जो कि लगभग 2 करोड़ दर्शकों के साथ पूरे बाल्कन क्षेत्र को कवर करता है। इस विशेष कार्यक्रम के लॉन्च के बारे में पोलिटिको, संदेशवाहक और संध्या खबर आदि सर्बियाई मुख्य धारा के अखबारों के महत्वपूर्ण पन्नों पर खबर जारी की जाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें