Site icon Dainik Savera Times

फूच्येन प्रांत के चिनच्यांग में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों का होगा आयोजन

अगले महीने से दक्षिण चीन के फूच्येन प्रांत के चिनच्यांग शहर में क्रमशः अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों और खेलों का आयोजन होगा। इससे चिनच्यांग में सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। बताया जाता है कि चिनच्यांग में 7वें अंतर्राष्ट्रीय खेल उद्योग एक्सपो, 5वें अंतर्राष्ट्रीय सुधार निर्माण सामग्री एक्सपो, 7वें थाईवान जलडमरुमध्य खाद्य मेले, दूसरे एफआईएसयू फुटबॉल विश्व कप, वर्ष 2023 चिनच्यांग अंतर्राष्ट्रीय मैराथन आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा। चिनच्यांग के उप मेयर तिंग होंगयू ने कहा कि सभी तैयारियां सुचारु रूप से जारी हैं। आशा है कि इन प्रदर्शनियों के जरिए चिनच्यांग के विकास को बल मिलेगा।

Exit mobile version