Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan: चीन की मदद से तैयार International Gwadar Airport दिसंबर में होगा शुरू

December 7, 2024

Pakistan: चीन की मदद से तैयार International Gwadar Airport दिसंबर में होगा शुरू

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के नए इंटरनेशनल ग्वादर एयरपोर्ट का ऑपरेशन दिसंबर के अंत तक शुरू हो जाएगा । पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (पीएए) के कार्यवाहक महानिदेशक एयर वाइस मार्शल जीशान सईद ने यह बात कही। पीएए के हवाले से बताया कि एयरपोर्ट दौरे के दौरान सईद को एयरपोर्ट की अत्याधुनिक सुविधाओं और इसके परिचालने से भविष्य में होने वाले व्यापार और निवेश की जानकारी दी गई।

चीन की मदद से तैयार इस एयरपोर्ट में 4एफ-ग्रेड की अत्याधुनिक सुविधा है, जो सबसे बड़े नागरिक विमानों को संभालने में भी सक्षम है। इसका 3,658 मीटर लंबा, 75 मीटर चौड़ा रनवे, स्पेशल फाउंडेशन ट्रीटमेंट के साथ, इंजीनियरिंग मानकों में एक बेंचमार्क स्थापित करता है। इस एयरपोर्ट में वाइड-बॉडी विमानों के लिए पांच स्लॉट के साथ एक विशाल एप्रन है।

इसके अलावा एक डेडिकेटेड कार्गो शेड और भविष्य के विस्तार के साथ बड़े कार्गो संचालन की योजना है। यह एयरपोर्ट क्षेत्रीय आर्थकि विकास को बढ़ाएगा और ग्वादर को चीन-पाकिस्तान आर्थकि गलियारे (सीपीईसी) से जुड़े एक ट्रांसशिपमेंट हब के रूप में स्थापित करेगा। 2013 में लॉन्च की गई सीपीईसी परियोजना, चीन द्वारा प्रस्तावित बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव की एक प्रमुख परियोजना है। यह दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर पोर्ट को उत्तर-पश्चिम चीन के ङिांजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र के काशगर से जोड़ता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें