Site icon Dainik Savera Times

चीन-लाओस रेलवे की अंतरराष्ट्रीय यात्री ट्रेनों ने अब तक 8 लाख से अधिक सीमा पार यात्रियों को सेवा दी

China News

China News

चीन स्टेट रेलवे ग्रुप के अनुसार, 12 अप्रैल तक, चीन-लाओस रेलवे की अंतरराष्ट्रीय यात्री ट्रेनों ने पिछले तीन वर्षों में 3190 से अधिक ट्रेनें चलाई हैं, जिनमें 120 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 8 लाख से अधिक सीमा पार यात्रियों ने यात्रा की।

चीन-लाओस रेलवे ने आधिकारिक तौर पर 13 अप्रैल 2023 को परिचालन शुरू किया। पिछले तीन वर्षों में, परिवहन सुरक्षित, स्थिर और व्यवस्थित रहा, जिससे चीन और लाओस के बीच मानव आदान-प्रदान, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रभावी ढंग से बढ़ावा मिला है।

वर्तमान में, खुनमिंग और वियनतियाने के बीच प्रतिदिन चार अंतरराष्ट्रीय यात्री ट्रेनें चलती हैं। प्रत्येक ट्रेन में सीमा पार यात्रियों के लिए सीटों की संख्या शुरुआत में 250 से बढ़कर 420 हो गई है। खुनमिंग और वियनतियाने के बीच यात्रा का समय घटकर 9 घंटे 36 मिनट रह गया है, और मोहन रेलवे सीमा चौकी पर सीमा शुल्क निकासी का समय लगभग 50 मिनट तक कम हो गया है। इस वर्ष की पहली तिमाही में, अंतरराष्ट्रीय यात्री ट्रेनों ने 1.12 लाख सीमा पार यात्रियों को परिवहन किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 32.4% की वृद्धि है, और 2023 की तुलना में दैनिक सीमा पार यात्रियों की औसत संख्या तीन गुना हो गई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version