इंटरनेशनल डेस्क : इस साल चीनी मुद्रा रनमिनपी के अंतर्राष्ट्रीयकरण में निरंतर नयी प्रगति प्राप्त हुई है, जिसने विदेशों में व्यापक ध्यान आकर्षित किया। चीनी केंद्रीय बैंक यानी चीनी जन बैंक द्वारा जारी रनमिनपी अंतर्राष्ट्रीयकरण रिपोर्ट (2025) के अनुसार रनमिनपी अब विश्व में दूसरी सबसे बड़ी व्यापारिक वित्तपोषण मुद्रा और तीसरी सबसे बड़ी भुगतान मुद्रा है।
स्थानीय विश्लेषकों ने बताया कि रनमिनपी के अंतर्राष्ट्रीयकरण में तेजी आना तीन शक्तियों के मिलाप के परिणाम हैं। व्यापार और व्यवसाय बुनियाद है, व्यवस्था और बाजार उपकरण एक्सेलेटर है, वैश्विक मुद्रा व्यवस्था के परिवर्तन ने बाहरी खिड़की प्रदान की है।
सबसे पहले व्यापार और व्यावसायिक ढांचा तो आधार है। वैश्विक सप्लाई चेन में चीन का स्थान मजबूत है और विदेश व्यापार का पैमाना निरंतर विस्तृत हो रहा है। रनमिनपी का उपयोग कर सेटलमेंट करना कारोबार की लगात कम करने का प्रभावी तरीका है।
जर्मनी के फ्रेंकफर्ट वित्त प्रबंधन कॉलेड के प्रोफेसर होर्स्ट लोचेल ने चीनी मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में बताया कि रनमिनपी के अंतर्राष्ट्रीयकरण में तेजी आना मुख्य तौर पर व्यापार से प्रेरित है। चीन के विदेश व्यापार में वृद्धि बनी रहती है, खासकर चीन और वैश्विक दक्षिण देशों का व्यापार बढ़ रहा है। अधिकाधिक व्यापार में रनमिनपी का प्रयोग किया जाता है।
दूसरा, रनमिनपी से सम्बंधित वित्तीय ढांचागत संस्थापन और व्यवस्था निरंतर सुधर रही हैं, जैसे द्विपक्षीय मुद्राओं के स्वैप समझौते, रनमिनपी क्लियरिंग बैंक के फैलाव, रनमिनपी सीमा पार भुगतान व्यवस्था(सीआईपीसी) का विस्तार इत्यादि। वे रनमिनपी के अंतरdराष्ट्रीयकरण का मुख्य स्तंभ हैं।
तीसरा, विभिन्न देशों का विदेशी मुद्रा भंडारण अधिक विविध हो रहा है। यह रनमिनपी के अंतर्राष्ट्रीयकरण के लिए मौका प्रदान करता है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)