Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

हूती विद्रोहियों के हालिया हमलों के बाद युद्धग्रस्त यमन में इंटरनेट सेवा ठप

November 10, 2023

हूती विद्रोहियों के हालिया हमलों के बाद युद्धग्रस्त यमन में इंटरनेट सेवा ठप

दुबई: युद्धग्रस्त राष्ट्र यमन में बृहस्पतिवार मध्यरात्रि को बिना किसी स्पष्टीकरण के इंटरनेट सेवा ठप हो गई। वेबसाइट पर निगरानी रखने वाली एक संस्था ने यह जानकारी दी।इंटरनेट सेवा बृहस्पतिवार मध्यरात्रि से बंद हुई और इसने यमननेट को प्रभावित किया, जिसपर अब यमन के ईरान सर्मिथत हूती विद्रोहियों का नियंत्रण है।

नेटब्लॉक (इंटरनेट ठप या बंद होने पर निगरानी रखने वाला समूह) और इंटरनेट सेवा कंपनी क्लाउडफ्लेयर दोनों ने ही इंटरनेट के बंद होने की जानकारी दी है। हालांकि दोनों ने ही इसके कारण की जानकारी नहीं दी।हूती और यमन दूरसंचार पदाधिकारियों ने इंटरनेट सेवा को बंद किए जाने पर किसी प्रकार की कोई तत्कालिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।इंटरनेट सेवा बंद करने की पिछली घटना जनवरी 2022 में हुई थी। उस वक्त यमन में हूतियों से जूझ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने रेड सिटी बंदरगाह शहर होदेदा में एक दूरसंचार भवन पर बमबारी की थी। उस समय भी तत्काल कोई सूचना नहीं दी गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें