Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

America मे रह रहे गैंगस्टर हरजोत सिंह के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया ब्लू नोटिस

May 11, 2023

America मे रह रहे गैंगस्टर हरजोत सिंह के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया ब्लू नोटिस

नई दिल्लीः एनआईए के अनुरोध पर अमेरिका में रह रहे गैंगस्टर हरजोत सिंह के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू नोटिस जारी किया गया है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। नोटिस पिछले महीने जारी किया गया था। ब्लू नोटिस अक्सर किसी अपराधी के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए जारी किया जाता है। एनआईए ने फिलीपींस में छिपे अमरीक सिंह और मनदीप सिंह के खिलाफ पहले ही लुक आउट सकरुलर जारी कर दिया है। ग्रीस में छिपा जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सदस्य सतनाम सिंह उर्फ सत्ता और कुछ अन्य के खिलाफ भी सकरुलर जारी किया गया है, जो उपरोक्त तीन देशों में छिपे हुए हैं।

एनआईए प्रत्यर्पण कार्यवाही शुरू करने के लिए उनके सटीक स्थान की पहचान करना चाहती है। दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने मामले में उनके पेश न होने के कारण उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था। इस मामले में खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ), बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) जैसे खालिस्तानी संगठनों के साथ-साथ उत्तर भारत स्थित गैंगस्टर शामिल हैं। उन पर आतंकी हमलों, ड्रोन का इस्तेमाल कर पाकिस्तान से हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी, लक्षित हत्याओं और उद्योगपतियों, व्यापारियों और पेशेवरों से जबरन पैसा वसूलने में शामिल होने का संदेह है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें