चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल ही में चीन की राजधानी पेइचिंग में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद युनुस का इंटरव्यू किया।
इस मौके पर युनुस ने कहा कि बांग्लादेश और चीन एक साथ असाधारण यात्रा से गुजरे हैं। अब हमारे दोनों देशों के लिए राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाने का अच्छा समय है। दोनों देशों के बीच संबंध इतिहास के सबसे अच्छे चौर में गुजर रहे हैं। बांग्लादेश के आर्थिक रूपांतरण, विशेषकर बांग्लादेश के युवाओं की आकांक्षा का भविष्य साकार करने में चीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
युनुस और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 28 मार्च को मुलाकात की। इसकी चर्चा में युनुस ने कहा कि अर्थव्यवस्था की दृष्टि से बांग्लादेश चीन का पूरक है। बांग्लादेश चीनी निवेश और उद्यमों का स्वागत करता है। इसके साथ चीन के उच्च स्तरीय उद्योग और उच्च स्तरीय प्रौद्योगिकी के विकास का समर्थन करने के लिए बांग्लादेश सहायक व्यवसायों का विकास कर सकता है। इससे हमें भी लाभ मिलेगा। चीन एआई जैसी नई प्रौद्योगिकी में तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक नेता बन गया है।
युनुस ने आगे कहा कि मुक्त व्यापार से बांग्लादेश को चीन के बाजार में प्रवेश करने का अवसर मिलेगा। बांग्लादेश चीन के साथ बेल्ट एंड रोड के समान निर्माण का समझौता संपन्न करने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश है। इससे बेल्ट एंड रोड से जुड़े देशों के बीच व्यापार और शहरी अर्थव्यवस्था का विकास बढ़ाया गया। इसलिए बांग्लादेश बेल्ट एंड रोड के निर्माण पर बड़ा ध्यान देता है। युनुस ने यह भी कहा कि बांग्लादेश हमेशा चीन को मित्रता मानता है और चीन के साथ मित्रता को एक नए स्तर तक पहुंचाना चाहता है। बांग्लादेश व्यापक क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग बढ़ाने को तैयार है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...