Site icon Dainik Savera Times

लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री का इंटरव्यू

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल ही में चीन में लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री हसन दियाब का इंटरव्यू किया। इस मौके पर दियाब ने कहा कि “चीन को समझना” शीर्षक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बधाई संदेश ने मुझ पर गहरी छाप छोड़ी। शी चिनफिंग ने कहा कि चीनी शैली का आधुनिकीकरण न सिर्फ बेहतर जीवन के लिए 1.4 अरब चीनी लोगों की आकांक्षा पूरा कर सकता है, बल्कि विश्व शांति और विकास में ज्यादा योगदान देगा। बेशक, चीन ने कई क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां प्राप्त कीं हैं।

दियाब ने आगे कहा कि चीन को समझना बहुत अहम है। जितना अधिक हम चीन को समझते हैं, उतना बेहतर हम चीन का समर्थन कर सकते हैं और आपस में घनिष्ठता व समावेशिता बढ़ा सकते हैं। चीन के शांतिपूर्ण विकास और वैश्विक प्रभाव पर गलतफहमी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर चीन के कदम को नहीं रोक सकती। दुनिया के बहुध्रुवीय होने के चलते चीन अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

दियाब ने यह भी कहा कि चीन लेबनान का दोस्त ही नहीं, मध्य-पूर्व क्षेत्रीय देशों का दोस्त भी है। बहुत समय पहले लेबनान और चीन ने व्यापारिक आदान-प्रदान शुरू किया। राजनीतिक क्षेत्र में चीन भी सक्रिय भूमिका निभाता है। लेबनान के मुठभेड़ के समाधान में चीन रचनात्मक भूमिका निभा सकता है।

दियाब ने कहा कि चीन एक समावेशी और शांतिपूर्ण दुनिया चाहता है। इससे न सिर्फ बड़े देश, बल्कि छोटे देशों को भी फायदा मिल सकेगा। चीन का विचार लेबनान को मानसिक शांति देता है, क्योंकि चीन विश्व शांति बढ़ाने का प्रयास करता है, ताकि हर देश को अंतर्राष्ट्रीय मामलों में भाग लेने और सक्रिय भूमिका निभाने का मौका मिल सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

\ये भी पढ़ें- IPL इतिहास में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, जानिए नंबर 1 पर कौन?

Exit mobile version