Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री मिशेल के साथ साक्षात्कार

January 18, 2025

ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री मिशेल के साथ साक्षात्कार

विदेश : 20 जनवरी को चीन और ग्रेनेडा के बीच राजनयिक संबंधों की बहाली की 20वीं वर्षगांठ होगी। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग के निमंत्रण पर ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री डीकन मिशेल ने 11 से 17 जनवरी तक चीन की आधिकारिक यात्रा की। वे 2025 में चीन का दौरा करने वाले पहले विदेशी सरकारी प्रमुख हैं। 

चाइना मीडिया ग्रुप के साथ विशेष साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि चीन का आधुनिकीकरण विकास सराहनीय है। उन्होंने चीन और दुनिया के लिए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के योगदान की प्रशंसा की और ग्रेनेडा-चीन संबंधों के एक नए स्तर पर पहुंचने की उम्मीद जताई।

मिशेल ने कहा कि ग्रेनेडा को चीन के साथ अपने राजनीतिक और कूटनीतिक संबंधों से बहुत लाभ हुआ है, चाहे बुनियादी ढांचा हो या स्वास्थ्य देखभाल, कृषि विकास हो या सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में। उनकी वर्तमान चीन यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि चीन ने इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में काफी प्रगति की है और निःसंदेह वह इलेक्ट्रिक वाहनों का सबसे बड़ा उत्पादक है। ग्रेनेडा एक छोटा द्वीपीय विकासशील देश है। कैरीबियाई देशों, तथा विशेष रूप से ग्रेनेडा के लिए, हम अपनी परिवहन प्रणाली का विद्युतीकरण करने के लिए बहुत उत्सुक हैं, ताकि हम ग्रेनेडा में सार्वजनिक परिवहन में क्रांतिकारी बदलाव ला सकें। परिवहन हमारे सामने एक बड़ी चुनौती है, इसलिए मैं इस अवसर पर यह देखना चाहता हूं कि चीन इस मामले में किस तरह कार्य कर रहा है। मैंने जो देखा और सुना वह अद्भुत और अविश्वसनीय था।

साक्षात्कार के दौरान, प्रधानमंत्री मिशेल ने चीन में देखी गयी उपलब्धियों का वर्णन करने के लिए “अद्भुत” शब्द का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि चीन के विकास ने विश्व को बहुमूल्य अनुभव प्रदान किया है और यह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए एक आदर्श बन गया है। वे चीन के साथ अर्थव्यवस्था, व्यापार, संस्कृति, जलवायु परिवर्तन आदि क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने, विकास रणनीतियों के गठजोड़ को मजबूत करने और दोनों देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग में फलदायी परिणामों को बढ़ावा देने की अपेक्षा करते हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें