Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीमेंस एजी के बोर्ड के अध्यक्ष का इंटरव्यू

June 7, 2025

सीमेंस एजी के बोर्ड के अध्यक्ष का इंटरव्यू

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल ही में चीन की राजधानी पेइचिंग में सीमेंस एजी के बोर्ड के अध्यक्ष रोलांड बुश का इंटरव्यू किया।

बताया जाता है कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 28 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय व्यापारियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि विदेशी कंपनियां चीनी शैली का आधुनिकीकरण बढ़ाने, चीन में सुधार व खुलेपन तथा नवाचार व सृजन करने और चीन के विश्व को जोड़ने व आर्थिक वैश्वीकरण में शामिल करने के महत्वपूर्ण भागीदार हैं। शी चिनफिंग ने विदेशी व्यापारियों को चीन में व्यापार का विकास कर भविष्य के लिए निवेश करने को प्रोत्साहित किया।

इसकी चर्चा में रोलांड बुश ने इंटरव्यू में कहा कि मुलाकात में शी चिनफिंग ने नीतिगत स्थिरता बनाए रखकर विदेशी निवेशकों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने आपूर्ति श्रृंखला स्थिर बनाने और नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों का विकास करने की चर्चा भी की। हमारे लिए यह मुलाकात प्रेरणादायक है। हम चीन के विकास में योगदान देना चाहते हैं।

रोलांड बुश ने आगे कहा कि सीमेंस एजी ने 150 से अधिक वर्ष पहले चीनी बाजार में प्रवेश किया। अब चीन में हमारे कर्मचारियों की संख्या 30 हजार है और यह संख्या बढ़ रही है। इनमें 5,000 लोग अनुसंधान में संलग्न हैं। चीन दुनिया में सबसे अधिक जीवन शक्ति होने वाले बाजारों में से एक बन गया है। स्वचालन और डिजिटल प्रौद्योगिकी का प्रयोग चीन की विकास गति के लिए मजबूत समर्थन है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें