Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाउरू के राष्ट्रपति के साथ इंटरव्यू

March 30, 2024

नाउरू के राष्ट्रपति के साथ इंटरव्यू

साक्षात्कार में राष्ट्रपति डेविड आर्डियन ने कहा कि चीन और चीन का विकास ध्यानाकर्षक है। मानव जाति के विकास में चीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नाउरू चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत सभी पहलों का समर्थन करता है और इसमें भाग लेना चाहता है। इन पहलों से दुनिया में नई उम्मीद जगी है।

आर्डियन ने कहा कि नाउरू दुनिया में सबसे छोटे देशों में से एक है और विकासशील देश भी है। नाउरू के सामने विकास की विशेष चुनौतियां मौजूद हैं। हम चीन की विचारधारा स्वीकार करते हैं और इसका भागीदार बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि नाउरू और चीन के बीच कोई अंतरविरोध नहीं है।

हम चीन का साझेदार बनना चाहते हैं। चीन का समर्थन नाउरू के लोगों को फायदा पहुंचाएगा। नाउरू ने थाईवान क्षेत्र के साथ संबंध तोड़ दिये हैं। आशा है कि थाईवान अवश्य ही चीन में वापस जाएगा। अब अधिकाधिक देश एक चीन की नीति स्वीकार करते हैं और इसका समर्थन करते हैं।

आर्डियन ने यह भी कहा कि चीन विश्व विकास में योगदान करना चाहता है। चीन खतरा नहीं, दोस्त और साझेदार है। पिछले दसेक सालों में चीन में हुए विकास अद्भुत है। नाउरू मत्स्य पालन, फॉस्फेट के खनन और निर्यात, पर्यटन, जलवायु परिवर्तन और फोटोवोल्टिक में चीन के साथ सहयोग करना चाहता है। चीन की सहायता हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें