Site icon Dainik Savera Times

Brazil में Elon Musk के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने, न्याय प्रक्रिया बाधित करने के आरोप में जांच शुरू

रियो डी जिनेरियोः ब्राजीलियाई उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश ने जाने माने कारोबारी एलन मस्क को फर्जी खबरों के प्रसार के संबंध में जारी जांच के दायरे में शामिल किया और न्याय प्रक्रिया में बाधा पैदा करने के आरोप में उनके खिलाफ रविवार देर रात एक अलग जांच शुरू की हैं। न्यायमूर्ति एलेक्जेंडर डी. मोरेस ने अपने फैसले में कहा कि मस्क ने शनिवार को शीर्ष अदालत की कार्रवाइयों के संबंध में एक सार्वजनिक ‘‘दुष्प्रचार अभियान’’ चलाना शुरू किया जो रविवार को भी जारी रहा।

न्यायाशीध ने यह टिप्पणी मस्क के खासकर उस बयान पर की कि उनकी सोशल मीडिया कंपनी ‘एक्स’ कुछ खातों पर रोक लगाने के न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करेगी। डी. मोरेस ने लिखा, कि ‘ब्राजील की न्याय प्रणाली में बाधा डालने का निंदनीय आचरण, अपराध को उकसाना, अदालत के आदेशों की अवज्ञा की सार्वजनिक धमकी और भविष्य में (सोशल मीडिया) मंच से सहयोग की कमी-ये ऐसे तथ्य हैं जो ब्राजील की संप्रभुता का अनादर करते हैं।’’

निर्णय के अनुसार, कथित तौर पर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ अपमानजनक फर्जी खबरें फैलाने वाले एवं डिजिटल मिलिशिया के रूप में जाने जाने वाले लोगों के एक नेटवर्क के खिलाफ जांच के तहत ‘एक्स’ को जानबूझकर आपराधिक उपकरण के तौर पर इस्तेमाल किए जाने के आरोप में मस्क के खिलाफ जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से व्यापारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर: पीयूष गोयल

Exit mobile version