Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हम चीन में निवेश का विस्तार करेंगेः जर्मन उद्यम

March 1, 2026

हम चीन में निवेश का विस्तार करेंगेः जर्मन उद्यम

इंटरनेशनल डेस्क: हाल ही में जर्मनी के चांसलर मर्ज ने चीन की औपचारिक यात्रा की। दो दिवसीय इस यात्रा के दौरान उन्होंने चीनी पक्ष के साथ हरित परिवर्तन सहित अनेक महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए और चीनी उद्यमियों के साथ गहन वार्तालाप किया। उन्होंने उन्नत चीनी रोबोटों का प्रदर्शन भी देखा। इस यात्रा ने चीन में कार्यरत जर्मन उद्यमों का मनोबल और अधिक मज़बूत किया है। जर्मन कंपनियों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वे चीन में अपने निवेश का विस्तार करेंगी और दीर्घकालिक सहयोग को आगे बढ़ाएँगी।

चीन-जर्मनी व्यापार संघ के उत्तर चीन और उत्तर-पूर्वी चीन क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक ओलिवर ओहमे ने सीएमजी के संवाददाता से बातचीत में बताया कि चांसलर इस बार एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन आए थे। प्रतिनिधिमंडल का आकार, सदस्यों की वरिष्ठता और विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक प्रतिनिधित्व अभूतपूर्व रहा। उनके अनुसार, इससे चीनी और जर्मन बिज़नेस इकोसिस्टम को सकारात्मक और स्पष्ट संदेश मिला है। उन्होंने कहा कि भविष्य में चीन-जर्मनी व्यापार सहयोग नई और प्रगतिशील तकनीकों से संचालित होगा, जिनमें एआई, रोबोटिक्स और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग प्रमुख हैं।

जर्मनी की बीएमडब्ल्यू कंपनी के बोर्ड अध्यक्ष ओलिवर ज़िप्से ने मीडिया से कहा कि चांसलर की पहली चीन यात्रा में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है। इस यात्रा ने संवाद और पारस्परिक विश्वास को मज़बूती देने का सशक्त संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि चीन विश्व का सबसे बड़ा ऑटो बाज़ार है और वैश्विक ऑटो उद्योग में तकनीकी नवाचार का एक प्रमुख इंजन भी है।

इसी प्रकार जर्मनी की बेयर्सडॉर्फ़ कंपनी की उत्तर-पूर्वी एशिया क्षेत्र की महाप्रबंधक ताईवेइ ने कहा कि चांसलर की यात्रा से उन्हें नई प्रेरणा मिली है। उनके अनुसार, कंपनी अधिक विश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ चीन में दीर्घकालिक निवेश बढ़ाएगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें