Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

आईओसी आजीवन मानद अध्यक्ष बाख ने चीनी राष्ट्रीय खेलों की सराहना की

November 12, 2025

आईओसी आजीवन मानद अध्यक्ष बाख ने चीनी राष्ट्रीय खेलों की सराहना की

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति यानी आईओसी के आजीवन मानद अध्यक्ष थॉमस बाख ने चीन के 15वें राष्ट्रीय खेलों की उत्कृष्टता की सराहना की और भविष्य में क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया द्वारा और अधिक अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी की उम्मीद जताई।

बाख ने 11 नवंबर को दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत के चाओछिन शहर में आयोजित राष्ट्रीय खेल के जूडो प्रतियोगिता के मैच देखने के बाद उक्त बात कही। बता दें कि 9 नवंबर की शाम 15वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह को देखने के बाद, बाख ने हाल के दो दिन क्वांगतोंग प्रांत के कई प्रतियोगिता स्थलों पर बिताए।

बाख ने ग्रेटर बे एरिया की अत्याधुनिक खेल सुविधाओं और लोगों में खेलों के प्रति उत्साह की सराहना की, साथ ही आयोजन की शानदार व्यवस्था की भी प्रशंसा की। उन्होंने उम्मीद जतायी कि भविष्य में ग्रेटर बे एरिया और अधिक अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए प्रयास किया जाए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें