तेल अवीव: ईरान ने सोमवार को इजराइल पर मिसाइलों के जरिये फिर से सिलसिलेवार हमले किए, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, इजराइल ने तेहरान के कुछ हिस्सों के निवासियों को नये हमले से पहले इलाका खाली कर देने को कहा है।
यह चेतावनी संघर्ष के चौथे दिन आई, जब इजराइली सेना ने दावा किया कि उसने ईरान की राजधानी पर ‘‘हवाई श्रेष्ठता’’ हासिल कर ली है और वह बिना किसी बड़े खतरे का सामना किए शहर के ऊपर से उड़ान भर सकती है। सेना ने हमलों से पहले गाजा और लेबनान के कुछ हिस्सों में नागरिकों के लिए इसी तरह की निकासी की अपील की है।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजराइल का ‘‘तेहरान के आसमान पर नियंत्रण है’’ और कहा कि उनका देश ईरानी परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल खतरों को नष्ट करने के अपने लक्षय़ों को प्राप्त करने की ‘‘राह पर’’ है।
नेतन्याहू ने मध्य इजराइल में तेल नोफ एयरबेस की यात्र के दौरान, तेहरान के हवाई क्षेत्र में आवाजाही की स्वतंत्रता का जिक्र करते हुए कहा कि ‘‘यह पूरे अभियान में एक बदलाव है।’’ इस यात्र के दौरान रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज और इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर भी उनके साथ थे।
नेतन्याहू ने कहा, ‘‘वायुसेना का तेहरान के आसमान पर नियंत्रण है। हम अपने दो उद्देशय़ों को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं: परमाणु खतरे को खत्म करना और मिसाइल खतरे को समाप्त करना।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम जीत की राह पर हैं और यह हासिल हो रहा है। हमारे वीर पायलटों और हमारे सैनिकों को धन्यवाद, जो अद्भुत काम कर रहे हैं।’’ नेतन्याहू ने दावा किया कि इजराइल केवल ईरानी शासन के लक्षय़ों पर हमला कर रहा है, जबकि उसके आसमान में आने-जाने में कोई अड़चन नहीं है। वहीं, ईरान इजराइली नागरिकों पर हमला कर रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...