ईरान की सेना ने मंगलवार को पाकिस्तान में बलोच उग्रवादी समूह जैश-अल-अदल के दो ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाया। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इराक और सीरिया में हवाई हमलों के एक दिन बाद यह एयरस्ट्राइक की। ईरानी की सरकारी मीडिया ने बताया कि बलोच उग्रवादी समूह के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया और उन्हें नष्ट कर दिया गया। बलोच उग्रवादी समूह पर पाकिस्तान की सीमा से सटे ईरान के क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के आरोप हैं।
ईरान ने पाकिस्तान में की एयरस्ट्राइक, आतंकी ठिकानों पर किए हमले

