Site icon Dainik Savera Times

ट्रंप के नर्क वाले बयान पर ईरान का पलटवार, कहा- कभी इंडिया आकर देखो, फिर बोलना

Trump administration

Trump administration

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत को लेकर दिए गए एक बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। ट्रंप ने एक पोस्ट में भारत को ‘नर्क’ जैसा बताया था, जिसके बाद भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी आलोचना शुरू हो गई है।

ईरान का पलटवार

मुंबई में स्थित ईरानी कॉन्सुलेट ने ट्रंप के बयान पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो साझा किया। इस वीडियो में महाराष्ट्र के दो अलग-अलग रूप दिखाए गए। एक तरफ मुंबई की ऊंची इमारतें, चौड़ी सड़कें और आधुनिक शहर का नजारा और दूसरी तरफ पहाड़, झरने, झीलें और हरियाली से भरी प्राकृतिक खूबसूरती दिखाई गई है। इस पोस्ट के जरिए ट्रंप को कल्चरल डिटॉक्स यानी अपनी सोच बदलने की सलाह दी। उन्होंने लिखा, ‘कभी इंडिया आकर देखो, फिर बोलना।’

 

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग पर CJI ने जताई खुशी, बोले- लोकतंत्र हुआ मजबूत

अमेरिका में भी हुई आलोचना

ट्रंप के इस बयान पर डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। पार्टी के नेताओं ने ट्रंप पर नस्लवादी भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। एक नेता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका के लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन ट्रंप इस समय भी भड़काऊ और नस्लवादी बयान देने में लगे हुए हैं। ट्रंप राष्ट्रपति पद को एक रियलिटी शो की तरह चला रहे हैं, जबकि देश को गंभीर और जिम्मेदार नेतृत्व की जरूरत है।

ट्रंप ने क्या कहा था?

दरअसल, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया एक पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अमेरिका की नागरिकता नीति पर बात करते हुए लिखा कि अमेरिका में जन्म लेने वाला बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है। इसके बाद उन्होंने कहा कि ऐसे लोग फिर चीन, भारत या धरती के किसी दूसरे नर्क से अपने पूरे परिवार को अमेरिका ले आते हैं। इसी टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें: Summer Vacation: भीषण गर्मी के कारण समय से पहले स्कूल होंगे बंद, सरकार ने जारी किए आदेश

अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच बयान

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच हालात गंभीर बने हुए हैं। इसी बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है, जिससे संकेत मिलता है कि स्थिति और बिगड़ सकती है।

Exit mobile version