Site icon Dainik Savera Times

सीजफायर पर ट्रंप का नया दावा, कहा – दोनों देश मेरे पास लेकर आए शांति प्रस्ताव

Iran Israel ceasefire

Iran Israel ceasefire

Iran Israel ceasefire : ईरान और इजराइल के बीच युद्ध विराम समझौते को लेकर असमंजस के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि इजराइल और ईरान लगभग एक ही समय पर उनके पास आए और शांति की बात की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, ‘इजराइल और ईरान लगभग एक ही समय पर मेरे पास आए और कहा, शांति! मुझे पता था कि समय आ गया है। दुनिया और मध्य पूर्व असली विजेता हैं। दोनों राष्ट्र अपने भविष्य में बहुत प्यार, शांति और समृद्धि देखेंगे। उनके पास पाने के लिए बहुत कुछ है। और फिर भी अगर वे धर्म और सत्य के मार्ग से भटक गए, तो उनके पास खोने के लिए बहुत कुछ होगा। इजराइल और ईरान का भविष्य असीमित और आशा से भरा है। भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।’

ऐलान के बाद ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइलें-
हालांकि, ईरान और इजराइल के बीच युद्ध विराम को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजराइल के बीच युद्ध विराम की घोषणा की थी, लेकिन ईरान ने इससे इनकार कर दिया और फिर से इजराइल पर हमला करना शुरू कर दिया। इजराइल पर लगातार कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं, जिसमें तीन लोग मारे गए हैं।

ट्रम्प ने किया था सीजफायर का ऐलान-
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार शाम को घोषणा की कि इजरायल और ईरान ने युद्ध विराम लागू करने के लिए औपचारिक समझौता कर लिया है, जिसके कुछ ही घंटों में आधिकारिक तौर पर संघर्ष समाप्त होने की उम्मीद है। ट्रंप ने लिखा, “सभी को बधाई! इजरायल और ईरान इस बात पर पूरी तरह सहमत हो गए हैं कि अब से लगभग 6 घंटे बाद, जब इजरायल और ईरान अपने अंतिम मिशन पूरे कर लेंगे, तब 12 घंटे के लिए पूर्ण और समग्र युद्ध विराम हो जाएगा। इसके बाद युद्ध समाप्त माना जाएगा।”

ईरान ने नाकारी सीजफायर की बात-
हालांकि, मीडिया रिपोर्टों के हवाले से ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान और इजरायल के बीच किसी भी युद्ध विराम पर कोई ‘समझौता’ नहीं हुआ है। इस बीच, युद्ध विराम पर इजरायल की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। व्हाइट हाउस और पेंटागन ने भी औपचारिक बयान जारी नहीं किए हैं। इससे युद्ध विराम की अचानक घोषणा को लेकर भ्रम और संदेह का माहौल बन गया है।

Exit mobile version