Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरान पर हमले के बाद खुश हुए इन मुस्लिम देशों के लोग, जानें क्यों चल रहा जश्न का दौर?

June 24, 2025

ईरान पर हमले के बाद खुश हुए इन मुस्लिम देशों के लोग, जानें क्यों चल रहा जश्न का दौर?

इंटरनेशनल डेस्क : ईरान और इजरायल के बीच जंग रुक चुकी है। 12 दिन बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर हो चुका है। ईरान के ऊपर जब इजरायल हमले कर रहा था, तब कुछ देशों में लोग जश्न मना रहे थे। इन लोगों ने ईरान में मची तबाही को अपने लिए अवसर माना। युद्ध की आपदा के बीच जॉर्डन और लेबनान के लोगों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में आसमान में कुछ मिसाइलें नजर आ रही हैं। नीचे कैफे और क्लबों में लोग जश्न मनाते और पार्टी करते दिख रहे हैं। कई जगह डीजे और म्यूजिक चलता भी नजर आ रहा है और लोग आसमान में चमक रही मिसाइलों के वीडियो भी बना रहे हैं। कुछ वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लेबनान में कई ऐसे क्लब हैं, जिनमें इजरायल पर मिसाइलें गिरती नजर आ रही हैं।

मिसाइल व्यू बना कमाई का जरिया

सोशल मीडिया पर जारी दावों के बीच कैफे और क्लब पार्टी और मिसाइल व्यू के बहाने लोगों से एक्स्ट्रा चार्ज भी ले रहे हैं। जंग के बीच जहां लोगों की जानें जा रही हैं, वहीं, लेबनान में मिसाइल व्यू को कमाई का जरिया मान लिया गया है। बता दें कि लेबनान इजरायल से सटा इलाका है।

बता दें कि ईरान शिया मुस्लिम बहुल देश है, वहीं, जॉर्डन और लेबनान सुन्नी मुस्लिम बहुल देश हैं। ईरान की इन देशों से कई सालों से दुश्मनी चली आ रही है। ईरान मुस्लिम देशों में काफी शक्तिशाली है, इसलिए सुन्नी देश उसे खुद के लिए खतरा मानते हैं। इन देशों का मानना है कि ईरान का मजबूत होने सुन्नी विचारधारा के लिए खतरा है।

कौन-कौन से देश विरोध में?

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान परमाणु संपन्न होने के प्रयास कर रहा है। ऐसे में साथ लगते मिस्र, सऊदी अरब, यूएई, जॉर्डन, बहरीन, कतर, और कुवैत जैसे देश उसे खतरा मान रहे हैं। हालांकि किसी ने ईरान के साथ सीधे उलझने की कोशिश नहीं की है, लेकिन अप्रत्यक्ष तौर उपरोक्त देश ईरान के धुर विरोधी रहे हैं।

तबाही को कर रहे सेलिब्रेट

अब जंग के बीच जब भी सुन्नी मुस्लिम देशों को ईरान में तबाही की जानकारी मिलती है, लोगों में अलग ही प्रकार की खुशी देखने को मिलती है। लोगों ने ईरान में मची तबाही को सेलिब्रेट करने के लिए अलग-अलग तरीके निकाल लिए हैं। लोग अपने दोस्तों के साथ होटलों में पार्टी करके इजरायली हमलों पर खुशी जता रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें