Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरान को सीजफायर पर संशय, सउदी अरब से डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल को लेकर कही ये बात

June 30, 2025

ईरान को सीजफायर पर संशय, सउदी अरब से डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल को लेकर कही ये बात

इंटरनेशनल डेस्क : ईरान और इजरायल के बीच जंग रुकने के बाद फिलहाल मिडिल ईस्ट में शांति बनी हुई है। अब नई जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक ईरान ने सीजफायर पर भरोसा नहीं जताया है। बता दें कि दोनों देशों के बीच 2 सप्ताह तक जंग चली थी। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 24 जून को दोनों मुल्कों के बीच सीजफायर का ऐलान किया था।

अब ईरान ने साफ किया है कि उसे सीजफायर पर भरोसा नहीं है। ईरान के सुरक्षा बलों के प्रमुख अब्दुल रहीम मौसावी की बात सामने आई है। उनका कहना है कि युद्धविराम समेत अन्य मामलों में उनको जरा भी विश्वास नहीं है। अगर ईरान के ऊपर दोबारा किसी प्रकार का अटैक हुआ तो कड़े से कड़ा जवाब दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सऊदी अरब के डिफेंस मिनिस्टर खालिद बिन सलमान के साथ मौसावी की वार्ता हुई है।

ईरान को लेकर ट्रंप ने दिया ये बयान

इस दौरान उन्होंने सीजफायर को लेकर कुछ मुद्दे उठाए हैं। वहीं, सीजफायर के बाद एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी सामने आया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को दोबारा शुरू नहीं करेगा। ऐसी उनको उम्मीद है, ईरान अपने यहां इंटरनेशनल टीम की चेकिंग से भी इनकार नहीं करेगा, ऐसा भी उनको विश्वास है।

ट्रंप की व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता

ट्रंप व्हाइट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। इस दौरान ट्रंप से ईरान के साथ होने वाली वार्ता और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा संगठन के निरीक्षण को लेकर सवाल किया गया था। जवाब में राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को हमारे साथ सहयोग करना होगा। ऐसे व्यक्ति के साथ भी ईरान संपर्क कर सकता है, जिसका हम रिगार्ड करते हैं। हम स्वयं भी इसमें शामिल हैं।

इससे पहले ईरान के एक शीर्ष राजनयिक का बयान भी सामने आया था। राजनयिक ने कहा था कि अमेरिका ने 3 परमाणु ठिकानों पर अटैक करके बातचीत की संभावना को जटिल बना दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें