Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

US Iran war: Iran के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान, मोजतबा खामेनेई बने सर्वोच्च नेता

March 1, 2026

US Iran war: Iran के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान, मोजतबा खामेनेई बने सर्वोच्च नेता

Iran new Supreme Leader: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की तेहरान में हुए हवाई हमले में मौत के बाद देश में तेजी से राजनीतिक बदलाव हुआ है। सरकारी मीडिया के मुताबिक 28 फरवरी को सरकारी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हमले में 86 वर्षीय खामेनेई की जान चली गई। सरकार ने इस घटना के बाद 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और सात दिन की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है। राजधानी तेहरान सहित प्रमुख शहरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सरकारी इमारतों, सैन्य ठिकानों और संवेदनशील इलाकों के बाहर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

मोजतबा खामेनेई को सौंपी गई कमान
खामेनेई की मौत के तुरंत बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता चुना गया है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मौजूदा परिस्थितियों में “नेतृत्व की निरंतरता” बनाए रखना जरूरी था। मोजतबा खामेनेई का जन्म 1969 में मशहद में हुआ था। उन्होंने धार्मिक शिक्षा प्राप्त की और ईरान-इराक युद्ध के अंतिम वर्षों में रिवोल्यूशनरी गार्ड से भी जुड़े रहे। लंबे समय से वे अपने पिता के करीबी सहयोगी और अनौपचारिक सलाहकार माने जाते थे।

ये भी पढ़ें- Iran को मिला नया कमांडर इन चीफ, जानें किसके हाथ आई IRGC की कमान

 

पर्दे के पीछे प्रभाव
हालांकि मोजतबा ने कभी कोई बड़ा सरकारी पद नहीं संभाला, लेकिन राजनीतिक हलकों में उन्हें प्रभावशाली शख्सियत माना जाता रहा है। सैन्य और अर्धसैनिक बलों के साथ उनके मजबूत संबंधों की चर्चा होती रही है। 2009 में ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी उनका नाम सामने आया था। कुछ आलोचकों ने आरोप लगाया था कि प्रदर्शनों को सख्ती से नियंत्रित करने में उनकी भूमिका रही। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

चयन पर उठे सवाल
1979 की इस्लामी क्रांति के समय वंशवाद के विरोध को प्रमुख सिद्धांतों में शामिल किया गया था। ऐसे में सर्वोच्च पद पर पिता के बाद बेटे की नियुक्ति को लेकर देश में बहस शुरू हो गई है। कुछ राजनीतिक विश्लेषक इसे “सत्ता के केंद्रीकरण” के रूप में देख रहे हैं, जबकि समर्थक इसे स्थिरता बनाए रखने का कदम बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ‘अल्लाह से किया वादा पूरा कर दिखाया…’, मौत के बाद सुप्रीम लीडर का आखिरी पोस्ट, ईरान में 40 दिन के शोक का ऐलान

 

मोजतबा खामेनेई को सैन्य समर्थन मिलने के कारण फिलहाल मजबूत स्थिति में माना जा रहा है। लेकिन क्षेत्रीय तनाव, हालिया हमलों और आंतरिक राजनीतिक चुनौतियों के बीच उनका नेतृत्व किस दिशा में जाएगा, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें