Site icon Dainik Savera Times

Iran President Election 2024: ईरान में 14वें राष्ट्रपति के लिए 5 July को होगा दूसरे दौर का मतदान

तेहरान: ईरान में 14वें राष्ट्रपति के लिए हुए पहले चरण के चुनाव में किसी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिला है। अब दो शीर्ष उम्मीदवारों मसूद पेजेशकियन और सईद जलीली के बीच सीधे मुकाबले के लिए 5 जुलाई को मतदान होगा।

ईरान में 5 जुलाई को दूसरे दौर का मतदान:

ईरान के चुनाव मुख्यालय के प्रवक्ता मोहसिन इस्लाम ने तेहरान में पहले दौर के परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि पेजेशकियन और जलीली को क्रमश: 10,415,991 (42.6 प्रतिशत) और 9,473,298 (38.8 प्रतिशत) वोट मिले। मोहसिन इस्लाम ने बताया कि अन्य दो उम्मीदवारों, मोहम्मद बाकर कलीबाफ और मुस्तफा पुर मोहम्मदी को क्रमश: 3,383,340 (13.8 प्रतिशत) और 206,397 (0.8 प्रतिशत) वोट मिले।

उन्होंने बताया कि लगभग 40 प्रतिशत (24,535,185) वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 8 बजे शुरू हुआ था जो आधी रात तक जारी रहा। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्लाह अली खामेनेई ने मतदान केंद्र पहुंचकर पहला वोट डाला। इस दौरान उन्होंने ईरानी लोगों की एकता का आह्वान करते हुए भाषण भी दिया था।

Exit mobile version